NOW HINDUSTAN korba. कुदमुरा समिति कोरकोमा उपार्जन केंद्र में जंगली हाथी के हमले में मृत मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह राजपूत के निधन पर सहकारी परिवार में शोक की लहर है। इसी क्रम में जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ कोरबा के पदाधिकारियों ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा आर्थिक सहायता के रूप में 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की। संघ के पदाधिकारियों ने मृतक के निवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि स्व. राजेश कुमार सिंह राजपूत एक कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार कर्मचारी थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनकी असामयिक मृत्यु से न केवल परिवार बल्कि सहकारी विभाग को भी अपूरणीय क्षति हुई है।
- Advertisement -
इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ के पदाधिकारी विनोद भट्ट, वेद प्रकाश वैष्णव, तुलेश्वर कौशिक, चंद्रशेखर कैवत, अशोक दुबे, दुलीचंद धीवर, कमल दुबे, मुरली मनोहर दुबे, दिनेश पटेल, दुर्योधन कंवर और शशिकांत वैष्णव उपस्थित रहे। इसके अलावा कोरकोमा समिति के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राठिया, प्रभारी प्रबंधक बृजभवन सिंह तंवर सहित कोरकोमा समिति के समस्त कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर दिवंगत मंडी प्रभारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

