होली खेलने निकले युवक की पेड़ पर फांसी के फंदे पर मिली लाश , परिजनों ने जताई हत्या की आशंका……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा-पश्चिम कुसमुंडा थाना क्षेत्र में होली के दिन एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने का मामला सामने आया हैं। होली खेलने घर से निकला एक युवक रात भर घर नहीं लौटा और दूसरे दिन सुबह उसका शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुराकछार और आनंद नगर के बीच खोलार नदी किनारे एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ देखा गया। बताया जा रहा है कि मृतक होली खेलने घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो घर से कुछ दूरी पर खोलार नदी के पास बांस के पेड़ पर गमछे से बने फंदे पर युवक का शव घुटने के बल झूलता हुआ मिला। तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया।

पुलिस का जानकारी देते हुए कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक के साथ क्या घटित हुआ हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

 

Share this Article