NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर में कुएं में गिरने से एक महिला की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार पानी निकालते समय 38 वर्षीय चंदा देवी साह नामक युवती का पैर फिसल गया और वह 30 फीट गहरे कुएं में गिर गईं। घटना के वक्त महिला की दो बेटियां मौके पर उयस्थित थीं।
- Advertisement -
उन्होंने मां को कुएं में गिरते देख चीख-पुकार मचाई, जिसके बाद रिश्तेदार और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। लोगों ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत बालको चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सको ने जांच उपरान्त मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों के बयान दर्ज किए। बालको थाने में पदस्थ एएसआई इमरान खान ने बताया कि घटना के समय महिला की दो बेटियां मौजूद थीं और पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। पति लकवाग्रस्त है और इलाज चल रहा है।

