NOW HINDUSTAN. Korba. नगर पालिका निगम कोरबा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी की अध्यक्षता में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया।
- Advertisement -
इस अवसर पर कुल 3 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का श्रीफल तोड़कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 56 में लगभग 2 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 19, 22, 24 एवं 21 में लगभग 75 लाख रुपए की लागत से चार विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी गई। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के दर्री जोन अंतर्गत वार्ड क्र.56 में 01करोड़ 60लाख रुपए के लागत से 32 शासकीय स्कूलों में बालक – बालिका शौचालय निर्माण कार्य, 21शासकीय स्कूलों में किचन शेड का निर्माण कार्य, इसी प्रकार वार्ड 19 अंतर्गत सीएसईबी सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के पास 25लाख रुपए के लागत से भवन निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 22 में वार्ड क्रमांक 22 में आरा मशीन शिव मंदिर के पास 10लाख रुपए के लागत से शेड निर्माण व निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 24नेहरू नगर मेन रोड में ग्रीनवेल्ट का विकास कार्य, वार्ड क्रमांक 21गायत्री यज्ञ पीठ सीएसईबी कॉलोनी अतिरिक्त भवन निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी ने कहा कि प्रदेश सरकार और नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इन विकास कार्यों से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
अध्यक्षता कर रही महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में सड़क, नाली, सामुदायिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के अध्यक्ष श्री नानजी भाई पटेल, विद्या भारती के जुड़ावन सिंह व्यवस्थापक श्री अशोक तिवारी, श्री कैलाश नाहक, श्री सूर्यकमार पांडे भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद श्री अशोक चावलानी,श्री विनम्र तिवारी, श्री नरेंद्र देवांगन, श्री मुकुंद कंवर, श्री रामकुमार साहू, श्री फिरतराम साहू, श्री किशन केवट, श्री सरोज शांडिल्य, श्री पंकज देवांगन, श्री चंद्रलोक सिंह, श्री अजय गोंड, श्री प्रताप सिंह कंवर, श्रीमती ममता यादव,मंडल अध्यक्ष श्री मनोज लहरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री ईश्वर साहू ,जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

