NOW HINDUSTAN. Korba. औद्योगिक नगरी कोरबा के निवासियों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया सवेरा होने जा रहा है। शहर के हृदय स्थल नया बस स्टैंड, टी.पी. नगर में नवनिर्मित सर्व सुविधायुक्त 100 बिस्तर का सुपरस्पेशलिटी ‘शिवाय हॉस्पिटल’ (Shivaay Hospital) का भव्य शुभारंभ 7 मार्च को हो गया। अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम के साथ यह अस्पताल क्षेत्र में चिकित्सा के नए मानक स्थापित करने के लिए तैयार है।
- Advertisement -
“हीलिंग बियॉन्ड मेडिसिन”: सिर्फ इलाज नहीं, देखभाल का संकल्प
शिवाय हॉस्पिटल का मूल मंत्र “हीलिंग बियॉन्ड मेडिसिन” है। अस्पताल प्रबंधन का लक्ष्य मरीजों को केवल दवाइयां देना नहीं, बल्कि एक सुरक्षित और आत्मीय वातावरण में पूर्ण स्वस्थ करना है।
अस्पताल की मुख्य विशेषताएं और सुविधाएं
अस्पताल में वे तमाम सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई हैं, जिनके लिए अब तक कोरबा के लोगों को बिलासपुर, रायपुर या नागपुर की दौड़ लगानी पड़ती थी:
अत्याधुनिक दूरबीन पद्धति (Laparoscopic Surgery): पथरी, हर्निया, बच्चेदानी और पेट के अन्य जटिल रोगों का बिना बड़े चीरा-फाड़ी के सफल ऑपरेशन।
क्रिटिकल केयर: सिर की चोट (Head Injury), लकवा (Paralysis), ट्यूमर और किडनी रोगों का विशेषज्ञ उपचार।
24/7 जांच सुविधाएं: मरीजों के लिए CT Scan, सोनोग्राफी, डिजिटल X-Ray और NCV जैसी सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम: डॉ. आस्था, डॉ. यशा और डॉ. मित्तल जैसे प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की देखरेख में मरीजों का उपचार होगा, उन्होंने कहा —
“कोरबा के मरीजों को अब बेहतर इलाज के लिए महानगरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। शिवाय हॉस्पिटल में हम कम खर्च में उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

