भाजपा नेता के खेत में हो रही थी अवैध अफीम की खेती, पार्टी ने किया सस्पेंड……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव में छापा मारकर लगभग डेढ़ एकड़ जमीन पर लगे अफीम के पौधे बरामद किए।

- Advertisement -

मामले की जानकारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी खेत की ओर जाने लगे। पुलिस ने लोगों को खेत में जाने से रोकने की कोशिश की, जिससे ग्रामीणों और पुलिस के बीच बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।


मामला सामने आने के बाद भाजपा पार्टी ने संबंधित नेता को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है

भाजपा नेताओं का कहना है कि उन्हें खेत में अफीम की खेती की जानकारी नहीं थी और जमीन अधिया (आधी फसल के बंटवारे) पर किसी दूसरे व्यक्ति को दी गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अवैध खेती किसने की। लेकिन इस मामले ने एक राजनीतिक तूल पकड़ लिया है । वही पार्टी को जवाब देते नही बन रहा है । लोगों का कहना है कि ऐसा कैसे हो सकता है कि नेता को पता ही नही चला है कि उसके खेत में अफीम की खेती हो रही है। क्या पकड़े जाने के बाद झूठ बोला जा रहा है  अब पुलिस के जांच के बाद ही सच सामने आएगा । या फिर किसी गरीब की बलि दे दी जाती है।

Share this Article