NOW HINDUSTAN. Bihar News- थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 600 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की है। हालांकि मौके से तस्कर भागने में सफल रहे। मिली जानकारी के अनुसार राजापाकर थाने में पदस्थापित एएसआई अर्जुन मांझी शनिवार की अहले सुबह करीब चार बजे गश्ती पर थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक बोलेरो पर भारी मात्रा में देसी शराब लोड कर चक्सीकंदर की ओर से राजापाकर लाया जा रहा है, जिसे एक स्प्लेंडर बाइक सवार लाइनअप कर रहा है।
- Advertisement -

सूचना के आधार पर पुलिस ने गोविंदपुर झकराहा के पास वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध स्थिति में एक बोलेरो और एक बाइक को देखा गया। पुलिस को देखते ही दोनों वाहनों के चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले।
पुलिस ने जब वाहनों की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान करीब 600 लीटर देसी शराब के साथ बोलेरो और स्प्लेंडर बाइक को जब्त कर लिया गया।इस मामले में राजापाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार

