रानी फुलवंती देवी महाविद्यालय मे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Bihar news. बराटी थाना क्षेत्र के काशीपुर चकवीबी ग्राम स्थित रानी फुलवंती देवी महाविद्यालय मे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । परिसर में बुद्धिजीवीयो, शिक्षाविददो, सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसकी यह अध्यक्षता अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह ने किया एवं संचालन सामाजिक कार्यकर्ता अमरेंद्र कुमार ने किया. कार्यशाला में बक्ताओ ने तथा कहा कि  भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एनसीईआरटी की पुस्तक में न्यायपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार  चैप्टर को हटाने की बात का हम सभी ने निंदा किया है।

- Advertisement -

भारतीय संविधान में सभी को समान अधिकार दिया गया है .भारतीय संविधान में जनता सर्वोपरि है सबको यह जानने समझने का अधिकार है कि संविधान में हमें जो अधिकार दिए गए हैं उसका कहीं ना कहीं उल्लंघन तो नहीं हो रहा. जिसमें सुधार की जरूरत है .यदि अधिकार का उल्लंघन का विरोध होगा तभी उसमें सुधार होगा. सर्वोच्च न्यायालय से भी ऊपर संविधान में दिए गए जनता के अधिकार एवं कर्तव्य है. यदि न्यायपालिका में भ्रष्टाचार की बात आती है तो उसमें भी सुधार की जरूरत है ।

पुस्तक के माध्यम से लोगों को यह बात पता चलती है तो इसमें बुराई कुछ भी नहीं है . पुस्तक मैं उक्त चैप्टर के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा होनी चाहिए .लिखी गई बात गलत है या सही. मौके पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार सिंह, अधिवक्ता विजेंद्र कुमार, जय सिंह ,अर्जुन सिंह, राजू कुमार सिंह ,अमरेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, उमेश राय, सहित अनेक लोग शामिल है।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article