भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, निहाल सोनी बने कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए जिला कोरबा की नई टीम की घोषणा कर दी है। नई सूची में युवा नेता निहाल सोनी को कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मंडल अध्यक्ष बनने की खबर सामने आते ही समर्थकों और युवा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

- Advertisement -

पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति तथा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया के अनुमोदन के बाद यह सूची जारी की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा ने जिला कोरबा की नई टीम की घोषणा की है।नई टीम की घोषणा के बाद कार्यकताओं मे उत्साह का माहौल है। इसे आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

*एबीवीपी से जुड़कर करते रहे हैं सेवा*

निहाल सोनी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू कर चुके हैं। वे परिषद में कोरबा जिला संयोजक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सक्रिय रहे और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लगातार काम करते रहे हैं। संगठन के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान बनी हुई है।

*युवाओं के बीच खास पकड़*

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि निहाल सोनी लंबे समय से समाज सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से लोगों के बीच सक्रिय रहे हैं। यही वजह है कि युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है और उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

Share this Article