हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही दिव्य श्री हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में अपना घर सेवा आश्रम परिवार द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

- Advertisement -

इस होली मिलन समारोह के दौरान दिव्य श्री हनुमंत कथा के भव्य आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही कथा आयोजन को सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से कार्यसमिति की औपचारिक घोषणा भी की जाएगी, जिसमें विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल होली मिलन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और सनातन संस्कृति के संदेश को आगे बढ़ाने का माध्यम भी बनेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

अपना घर सेवा आश्रम परिवार ने सभी सम्माननीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों से सादर आग्रह किया है कि वे अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और आगामी दिव्य श्री हनुमंत कथा को ऐतिहासिक बनाने में अपना योगदान दें।
संपर्क: 9827952504
आयोजक: अपना घर सेवा आश्रम परिवार

Share this Article