NOW HINDUSTAN. जिले में वाहन में आग लगने के दूसरी घटना में एक और वाहन में आग लग गई। कोरबा जिले के बांकी मोंगरा क्षेत्र में सुतर्रा मार्ग ढेलवाड़ही मुख्य मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलती बोलेरो निओ (क्रमांक CG 12 BQ 2543) में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी से धुआं और लपटें उठने लगीं।
- Advertisement -
बताया जा रहा है कि वाहन S.E.C.L. में लगा हुआ था। आग लगते ही गाड़ी में बैठे लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, वहीं सूचना मिलने पर संबंधित विभाग को भी खबर दी गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण की जांच की जा रही है।

