भाजपा महिला मोर्चा को नई मजबूती: प्रियंका प्रमोद मिश्रा बनीं दर्री मंडल की अध्यक्ष …….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

- Advertisement -

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा, । भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार और मजबूती को ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा में नई जिम्मेदारी की घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की सहमति तथा दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे की अनुशंसा पर दर्री मंडल में महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष नियुक्त की गई है।
घोषणा के अनुसार प्रियंका प्रमोद मिश्रा को भाजपा महिला मोर्चा दर्री मंडल की अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

प्रियंका प्रमोद मिश्रा लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक कार्यों में उनकी विशेष भूमिका रही है। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Share this Article