भाजपा महिला मोर्चा को नई मजबूती: श्रीमती केयासेन गुप्ता बनी कार्यालय सह प्रभारी….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहू के अनुमोदन एवं भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के अनुशंसा से भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर द्वारा भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोरबा के जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई ।

- Advertisement -

जिसमे  श्रीमती केयासेन गुप्ता को कार्यालय सह प्रभारी का दायित्व दिया गया है ।

संगठन द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

केयासेन गुप्ता लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक कार्यों में उनकी विशेष भूमिका रही है। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Share this Article