NOW HINDUSTAN korba. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहू के अनुमोदन एवं भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी एवं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के अनुशंसा से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा के जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई । जिसमे श्रीमती चंचला राठौर को जिला मंत्री का दायित्व दिया गया है ।
- Advertisement -
श्रीमती चंचला राठौर लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं और भाजपा महिला मोर्चा में महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक कार्यों में उनकी विशेष भूमिका रही है। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

