बीएमडी  महाविद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के  कार्यक्रम का आयोजन……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Bihar News-बीएमडी  महाविद्यालय दयालपुर के सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के  कार्यक्रम का आयोजन हूआ। पदाधिकारी प्रो रवि रंजन कुमार के अध्यक्षता में  अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का मंच संचालन छात्रा मेघा कुमारी ने किया. प्राचार्य डॉ तारकेश्वर पंडित ने कहा नारी शक्ति और बुद्धि का प्रतीक हैं. देश का विकास तभी होगा जब महिला कदम से कदम मिला कर चलेंगी. जब समाज शिक्षित होगा तो महिला आत्मनिर्भर एवं मजबूत बनेगी. डॉ श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा समाज के निर्माण में महिला का पुरूषों के समान योगदान हैं।

- Advertisement -

महिलाओं को सामान व्यवहार एवं अधिकार देना चाहिए. जब नारी शक्ति जागती है तो यह पूरे विश्व, देश, समाज एवं परिवार का कल्याण करती है. महिलाओं को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए उनका जीवन सभी को प्रेरणा देती हैं. कार्यक्रम में डॉ जया चौधरी, डॉ पूजा कुमारी ने महिला दिवस पर विचार प्रकट किया. छात्रा रोशनी कुमारी, श्रुति प्रसाद ने कविता के माध्यम से विचार प्रकट किया. मौके पर महाविद्यालय के अनेक छात्र छात्रा, शिक्षक, शिक्षिकेत्तर कर्मी उपस्थित हुए. धन्यवाद ज्ञापन छात्रा स्मिता कुमारी ने दिया.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article