कृषी विज्ञान केंद्र हरिहरपुर वैशाली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया  गया……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Bihar News-कृषी विज्ञान केंद्र हरिहरपुर वैशाली के परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया  गया । इस अवसर पर किसानों, महिला लाभार्थियों, वैज्ञानिकों तथा कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की कृषि में महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देना तथा पोषण वाटिका की स्थापना के माध्यम से पोषण सुरक्षा को बढ़ावा देना था.

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान किसानों, विशेषकर महिला किसानों के बीच सब्जियों के बीजों का वितरण किया गया .ताकि वे अपने घरों में पोषण वाटिका स्थापित कर सकें. इस पहल का उद्देश्य परिवारों को ताजी एवं पौष्टिक सब्जियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, कुपोषण को कम करना तथा ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना है.

सभी वैज्ञानिकों ने किसानों को संबोधित करते हुए संतुलित पोषण, किचन गार्डन की उपयोगिता, महिला अनुकूल कृषि उपकरणों तथा कृषि विकास में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जानकारी दी. साथ ही किसानों को वितरित बीजों का सही उपयोग कर पोषण वाटिका विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया.

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया तथा पोषण वाटिका अपनाने में अपनी रुचि व्यक्त की. कार्यक्रम के अंत में यह संदेश दिया गया कि कृषि में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने से परिवार के स्वास्थ्य, आजीविका और ग्रामीण विकास को मजबूती मिलेगी. केवीके वैशाली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम  के दौरान पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, महिला किसानों को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण परिवारों में पोषण वाटिका की स्थापना को बढ़ावा देने की दिशा में सफल रहा.कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र, वैशाली के सभी वैज्ञानिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. इनमें इंजीनियर कुमारी नम्रता (विषय विशेषज्ञ, कृषि अभियंत्रण), डॉ. कविता वर्मा (विषय विशेषज्ञ, गृह विज्ञान) तथा डॉ. जोना दाखो (विषय विशेषज्ञ, उद्यानिकी) शामिल थे. इसके साथ ही केवीके वैशाली के कर्मचारी ऋचा श्रीवास्तव और रवि कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article