अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाकपा का आयोजन …..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Bihar News-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजापाकड़ प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर कॉलोनी में भाकपा माले द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता गुंजन कुमारी ने किया.गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखंड सचिव कॉमरेड सुमन कुमार  ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिला दिवस मनाई जा रही है. लेकिन इसी बिहार में बेटियां असुरक्षित है. आए दिन छोटी छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार एवं हत्या हो रही है .और दोषी हत्यारा सरेआम घूम रहे हैं. महिलाओं के साथ आज भी समझ में भेदभाव किया जाता है. बेटी के जन्म होने पर मायूसी छा जाती है. समाज के सोच में परिवर्तन लाना होगा. आज हमारी बेटियां भी बेटों से कम नहीं है. हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है. हमें अपने बेटियों को भी बेटों के समान अधिकार, शिक्षा देना होगा. कोई भेदभाव नहीं करना होगा .सभी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम सार्थक होगा. आज हमारे समाज की बेटियां भी आईएएस आईपीएस बनकर समाज में मिसाइल पेश कर रही है . एवं अपने परिवार समाज का नाम रोशन कर रही है.।

- Advertisement -

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की घटना के मामले में प्रशासन पूरी तरह से बलात्कारी के पक्ष मे खड़ी हो गई थी.जैसा कि नीट छात्रा के माता पिता का आरोप है.गोष्ठी को संबोधित करते हुए महिलाओं ने कहा कि ईरान के खिलाफ जारी युद्ध तत्काल बंद हो.शांति रोटी और आजादी का संघर्ष जारी रहेगा.भाजपा आरएसएस के दमन और भेद भाव के नीति के खिलाफ बराबरी और न्याय के लिए आवाज उठाते रहेंगे.उर्मिला देवी , प्रियंका देवी,मालती देवी, वगैरह ने कहा कि आज भी महिलाओं के साथ गैर बराबरी कायम है.पुरुषों के साथ समान काम के बदले असामान्य मजदूरी दिया जाता है. हम महिलाए भी अपने अधिकार के लिए आगे भी संघर्ष तेज करेंगे।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article