प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना का शिविर का आयोजन…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Bihar News-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर के परिसर में सोमवार को प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना का शिविर का आयोजन किया गया। तहत गर्भवती . इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एसपी उपाध्याय ने कहा कि आज शिविर में कुल 54 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच की गई.इन सभी की जांच डॉ एसपी उपाध्याय, डॉक्टर मनीषा, डॉक्टर रमेश चंद्रा द्वारा किया गया . एएनएम में  शोभा, हेमा, गुंजन कुमारी ,शांति कुमारी ने जांच में सहयोग प्रदान किया.वहीं महिलाओं की हीमोग्लोबिन, बीपी ,वजन सहित अन्य जांच किए गए. खाने के लिए कैल्शियम, विटामिन ,बी कंपलेक्स, आयरन की गोलियां दी गई. चिकित्सको ने  गर्भावस्था में महिलाओं को विशेष ध्यान रखने, भारी वजन नहीं उठाने ,पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई.खाने में ज्यादातर इस अवस्था में हरे साग, सब्जी, फल, दूध, अंडे आदि खाने की सलाह दी गई.।

- Advertisement -

सभी महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र में महीने में तीन बार लगने वाल स्वास्थ्य शिविर में आकर नियमित अपने स्वास्थ्य की जांच करने की सलाह दी गई. वहीं  प्रसव अपने किसी नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में कराने की बात कही गई.जहां प्रशिक्षित डॉक्टर व नर्स द्वारा प्रसव कराया जाता है. जिससे जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ रहता है. स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड के सभी पंचायत से आशा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लाया गया।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article