Bihar News- अंचल कार्यालय परिसर में पूर्व से राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से कामकाज ठप हो गया । इसी बीच आज से अंचलाधिकारी के भी हड़ताल पर चले जाने से प्रखंड कार्यालय का पूरा कार्य ठप हो गया है. अंचल कार्यालय जहां भूमि से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा होती थी आज सुनसान पड़ा है. अंचलाधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी सरकार से पूर्व में हड़ताल में हुई वार्ता एवं मांगों को अभी तक लागू नहीं किए जाने को ले हड़ताल पर गए हैं. वहीं राजस्व कर्मचारी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. जिससे दाखिल खारिज ,परिमार्जन, आरटीपीएस सहित राजस्व से संबंधित सारे कार्य बाधित है.
- Advertisement -
वही लोग विभिन्न कार्यों के लिए अंचल कार्यालय जाते हैं लेकिन राजस्व कर्मचारी एवं राजस्व अधिकारी के नहीं रहने से कार्य बाधित हो गया है. वही प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा आरटीपीएस के तहत होने वाले कार्य जाति, आय, आवासीय पर साइन के लिए पंचायतो के वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सचिवों को पंचायत बाई चार्ज दिया गया है. बाकी अंचल के सभी कार्य ठप है . इस संबंध में वरिष्ठ राजस्व कर्मचारी अमित कुमार ने बताया कि सरकार से उनकी विभिन्न मांगे हैं. जिसमें नवनियुक्त कर्मियों का गृह जिला में पदस्थापना, मुफ्त चिकित्सा सुविधा, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, वेतन ग्रेड पे 1900से 2800 करना आदि शामिल है।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार

