NOW HINDUSTAN. Bihar News-बिहार दिवस 2026 के अवसर पर पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय मे ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । राजापाकर के परिसर में प्रखंड स्तरीय क्विज, चित्रकला, गणित ओलंपियाड . जिसमें प्रखंड के सीआरसी स्तर के सभी प्राथमिक, मध्य, एवं उच्च विद्यालय के छात्र छात्रा शामिल हुए . प्रतियोगिता में चित्रकला में 1से5 वर्ग से प्रथम स्थान शहनाज खातून, 6से8 वर्ग में सिमरन कुमारी एवं 9 टू 12 में सुचिता कुमारी ने प्राप्त किया. क्विज प्रतियोगिता में निखिल कुमार 1से5 वर्ग मे अनुष्का रानी, 6से8 वर्ग मे साक्षी कुमारी, 9 से 12 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया. गणित ओलंपियाड में मनुदेव 1से5 वर्ग मे कृष्णा कुमार 6से8 वर्ग मे, मानव कुमार 9 से 12 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- Advertisement -
उक्त सभी प्रथम स्थान प्राप्त छात्र छात्रा जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे. सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर सभी सीआरसी के खेल शिक्षक शिक्षिका उपस्थित हुए. जिसमें विजय कुमार मंडल, प्रभात कुमार चौधरी, संजय कुमार, राजीव कुमार, सर्वजीत कुमार, सतीश कुमार, नंदेश सिंह, राजेश कुमार ,मोहम्मद इफ्तिखार अहमद, ममता कुमारी, प्रियंका कुमारी, सोनी कुमारी सहित अनेक शिक्षक शिक्षिका कार्यक्रम में शामिल हुए ।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार

