Bihar News-बराटी थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। कनीय विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति परशाखा हाजीपुर कुमारी ने छापा मारा दल का गठन कर अभियान चलाया गया. जिसमें तीन लोगों को बिजली चोरी करने के आरोप में राजापाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमें बराटी थाना क्षेत्र के बालाटर ग्राम निवासी कंचन देवी पति राम उदगार सिंह के यहां छापामार दल पहुंचा तो पाया कि पूर्व में बिजली बकाया रहने के कारण इनका विरुद्ध कनेक्शन काट दिया गया था. फिर भी इनके द्वारा अवैध रूप से पोल पर से तार जोड़कर विद्युत ऊर्जा उपयोग की जा रही थी. वही दयालपुर ग्राम निवासी पप्पू पासवान पिता स्वर्गीय दीप नारायण पासवान के द्वारा विद्युत बिल बाकी रहने के कारण कनेक्शन काट दिया गया था. फिर भी इनके द्वारा अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का चोरी किया जा रहा था।
- Advertisement -
इसी थाना क्षेत्र के रंदाहा ग्राम निवासी शंकर राय पिता महताब लाल राय द्वारा बिजली बिल 72844 बकाया रहने के कारण विद्युत संबंध विच्छेद कर दिया गया था. फिर भी इनके द्वारा एल्टी तार से बिजली पोल पर से अवैघ रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी की जा रही थी. सभी लोगों के विरुद्ध विद्युत ऊर्जा चोरी भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है. थाने में 9 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार

