बालको में अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन रहा फीका, नही मिला स्थानीय बेरोजगारों का साथ , भाड़े के लोगो से भी नही भारी कुर्सियां …….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN korba बालको प्रबंधन के खिलाफ जोगी कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन को स्थानीय स्तर पर अपेक्षित जनसमर्थन नहीं मिल सका। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कुर्सियां लगाई गई थीं, लेकिन उनमें से अधिकांश खाली ही नजर आईं। स्थानीय बेरोजगार युवाओं और नागरिकों की कम भागीदारी के कारण आंदोलन का प्रभाव फीका दिखाई दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बालको क्षेत्र में रोजगार सहित विभिन्न मांगों को लेकर  अमित जोगी ने प्रबंधन के खिलाफ यह आंदोलन आयोजित किया था। कार्यक्रम में पार्टी के जिला स्तर के नेताओं की मौजूदगी के साथ जोगी कांग्रेस के नेता अमित जोगी ने सभा को संबोधित किया। हालांकि कार्यक्रम के दौरान भीड़ अपेक्षाकृत कम रही और अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ी रहीं, युवाओं की भी भागीदारी काम दिखाई दी जिससे आंदोलन की स्थिति कमजोर नजर आई। कार्यक्रम के दौरान आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की की स्थिति भी देखने को मिली।

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और बालको प्रबंधन की सुरक्षा टीम तैनात की गई थी। हालात ऐसे रहे कि आंदोलनकारियों की तुलना में पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की संख्या अधिक दिखाई दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि आंदोलन का उद्देश्य क्षेत्र की बेरोजगारी और अन्य समस्याओं को उठाना था, लेकिन आम नागरिकों की कम भागीदारी के कारण कार्यक्रम अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ सका। वहीं पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने सहित अन्य मांगें प्रबंधन के समक्ष रखी जा रही हैं।

वही एक और मजेदार बात देखने को मिला कि बालको गेट के सामने ही स्थानीय लोग अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना दे रहे है। वही स्थानीय लोगों की मांग लेकर पहुचे अमित जोगी जी उनसे मुलाकात भी नही की और चले गए । ये कैसी मांग है ।

Share this Article