वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का 14 मार्च को कोरबा दौरा, ईदगाह कब्रिस्तान कमेटी के इफ्तार कार्यक्रम में होंगे शामिल……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का दिनांक 14 मार्च (शनिवार) को कोरबा आगमन हो रहा है। वे कोरबा के मेहर वाटिका में ईदगाह कब्रिस्तान कमेटी द्वारा आयोजित इफ्तार कार्यक्रम में शमिल होंगे।

- Advertisement -

वक्फ बोर्ड द्वारा जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक डॉ सलीम राज दोपहर 12:00 बजे रायपुर से कोरबा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:30 बजे पंतोरा चौक में उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 3:00 बजे बरमपुर चौक में स्वागत बड़ा कार्यक्रम रखा गया है, इसके बाद 3:30 बजे जामा मस्जिद कोरबा में भी उनका स्वागत किया जाएगा।

टीपी नगर में सुन्नी मुस्लिम जमात करेगा भव्य स्वागत

कोरबा आगमन पर 3:45 बजे ट्रांसपोर्ट नगर चौक में डॉ सलीम राज का सुन्नी मुस्लिम जमात द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा, यहां उनको लड्डुओं से तौला जाएगा। इसके बाद शाम 4:00 बजे विश्राम गृह कोरबा में उनका आगमन होगा।

शाम 4:00 बजे से 4:30 बजे तक डॉ राज विश्राम गृह में जिले के समस्त मुतवल्लियों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। इसके बाद 4:35 बजे से 5:30 बजे तक वे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मदरसा दारुल उलूम रिजविया एवं मस्जिद गरीब नवाज का निरीक्षण करेंगे।

इसी क्रम में शाम 5:45 बजे से 6:30 बजे तक ईदगाह कब्रिस्तान कमेटी, कोरबा द्वारा मेहर वाटिका में आयोजित इफ्तार पार्टी में डॉ राज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद 6:35 बजे से 7:00 बजे तक सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा के कार्यवाहक अध्यक्ष अब्दुल हकीम खान के निवास (पुरानी बस्ती) में समाज प्रमुखों से सौजन्य भेंट करेंगे।

रात्रि 8:00 बजे वे बरमपुर स्थित अब्दुल कादिर के निवास पर रात्रि भोजन करेंगे तथा रात्रि 8:30 बजे कोरबा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

ईदगाह कब्रिस्तान कमेटी कोरबा द्वारा मेहर वाटिका में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन रखा गया है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों ने आवाम से अपील की है कि समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Share this Article