जांजगीर पुलिस का खुलासा पुलिस ने नहीं,युवती के भाई ने फर्जी पुलिस बनकर युवक को चौकी बुलाया था,डर से लगाया फांसी…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा/जांजगीर-चाम्पा। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार के शाम वीडियो बनाकर सुसाइड कर लेने के मामले में जिस तरह की सनसनी पंतोरा चौकी पुलिस पर लगे आरोप को लेकर थी, उससे सनसनीपूर्ण इसका खुलासा हुआ है। मामला इसके बिलकुल विपरीत निकाला। जांजगीर-चाम्पा जिले के एसपी विजय कुमार पांडे (IPS) ने सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को काफी गंभीरता से लिया और उन्होंने स्वयं अपने नेतृत्व में इस पूरे मामले की जब जांच पड़ताल कराई तो पता चला कि युवती को भगाने वाले युवक औऱ मृतक के रूम पार्टनर धीरेन्द्र पाटले के बड़े भाई का मोबाइल युवती के भाई ने लेकर उसी के फोन से मृतक को धमकाते हुए जिस लहजे में बात की उससे रूम पार्टनर मृतक सनत कश्यप इतना तनावग्रस्त हो गया कि वीडियो में बयां करते हुए मौत को गले लगा लिया।

- Advertisement -

जांजगीर-चाम्पा जिले के एसपी विजय कुमार पांडेय ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि- दिनांक 13.03.2026 को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे मृतक सनत कुमार कश्यप पिता धनीराम कश्यप उम्र 25 वर्ष निवासी चोरभट्टी थाना मुलमला जिला जांजगीर चांपा, हाल मुकाम अशोक लीलैंड वर्कशॉप ग्राम पताढी थाना उरगा के द्वारा सुसाइड किया गया। वीडियो में मृतक ने कहा कि जिला जांजगीर-चाम्पा के पंतोरा चौकी के द्वारा मृतक को फ़ोन कर उसके साथ गाली गलौच कर प्रताड़ित किया। जिससे प्रताड़ित होकर आत्महत्या करना कह कर चौकी उरगा क्षेत्र में आत्महत्या किया। जिसकी सूचना मिलने पर जिला जांजगीर-चाम्पा पुलिस द्वारा तत्काल प्रकरण में जाँच प्रारम्भ किया जिसमें तथ्य सामने आया कि सचिन खरे पिता मुकुंदराम खरे उम्र 30 साल निवासी गेवरा बस्ती कोरबा की सगी बहन उम्र 21 साल दिनांक 12.03.26 को कॉलेज जा रही हूँ कहकर घर से गयी जो रात्रि तक घर नहीं आई। घर नहीं आने पर सचिन खरे द्वारा पता तलाश करने पर उसे ज्ञात हुआ कि धीरेन्द्र पाटले जो सचिन खरे के मामा का लड़का है के साथ गई है।

यह ज्ञात होने पर सचिन खरे ने धीरेन्द्र पाटले के दोस्त सनत कश्यप को पुलिस बनकर अपने भाई (मामा के लड़के) शैलेन्द्र पाटले के फ़ोन नंबर 9669715797 से मृतक सनत कश्यप के फ़ोन नंबर 6267237268 में कॉल कर मैं पंतोरा चौकी से पुलिस वाला बोल रहा हूँ कहकर गाली गलौच कर थाना आने के लिए कहने पर डर से मृतक ने आत्महत्या किया। जांजगीर पुलिस द्वारा आरोपी सचिन खरे को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया जिससे थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 113 /26 पर धारा 204 bns (क्षद्म प्रतिरूपण) का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की बहन स्नेहा खरे की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कुसमुंडा जिला कोरबा में पंजीबद्ध है।

Share this Article