NOW HINDUSTAN. सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में बड़ी संख्या में सीएसईबी कॉलोनी पूर्व में निवासरत लोग बड़ी संख्या में कलेक्टर जनदर्शन में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे । कॉलोनी के लोगों के साथ वार्ड पार्षद भी मौजूद रहे । आम जनों का कहना है कि उनके यहां काफी दिनों से रुक-रुक कर पानी आ रहा है जिससे उन्हें समस्या आ रही है और अब तो गर्मी का मौसम भी आ गया है ऐसे में पानी की कमी से उन्हें जूझना पड़ रहा है कई बार उन्होंने इसकी शिकायत सिविल विभाग से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूरन उन्हें कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर से गुहार लगाने पहुंचे हैं ।
- Advertisement -
वार्ड पार्षद राकेश वर्मा ने बताया कि वार्ड क्र. 21 छ.ग.रा.वि.मं. कॉलोनी क्र.03 की जल आपूर्ति प्रदाय ठीक से नहीं होने के कारण पानी की समस्या बनी हुई है कभी 10 मिनट तो कभी 15 मिनट कभी शाम को नल नहीं खुलता वार्डवासी पानी की समस्या लम्बे समय से जूझ रहे है सिविल विभाग के अधिकारीयों कर्मचारीयों से सम्पर्क करने पर कहा जाता है की प्लांट से पानी नहीं आ रहा है हम इस पर क्या कर सकते पानी भेजने का कार्य मुख्य अभियंता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह के निर्देशन में किया जाता है जिस पर सी एस ई बी प्रबंधन से कई बार शिकायत करने पर भी प्रबंधन के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
चंचला राठौर ने बताया कि पेयजल की काफी समस्या है । अब गर्मी भी आ गई है । प्रबंधन से मांग है कि जल्द से जल्द पानी की समस्या दूर करे ।
गौरतलब है कि सीएसईबी प्रबंधन कुछ दिनों पूर्व ही 448 मकान को तोड़ने की नोटिस दिया था । और कुछ को तोड़ दिया भी गया है। जिसके बाद से बहुत सारे मकान खाली हो चुके हैं लेकिन साथ ही उनसे लगे कुछ मकान में आज भी सीएसईबी के वर्कर निवासरत हैं यही लोग अब पानी की समस्या से जूझ रहे हैं क्योंकि सीएसईबी प्रबंधन ध्यान इस ओर नहीं है।

