भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Bihar News- प्रखंड क्षेत्र के अलीपुर स्थित सामुदायिक भवन के परिसर में भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित की गई । जिसके अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुमन कुमार ने किया एवं संचालन जिला सचिव जोगेंद्र राय ने किया. जिला सचिव ने कहा की नवीकरण के कार्य को सभी सदस्य पूरा करने की गारंटी करें. भगत सिंह की शहादत दिवस पर 23 मार्च 2026 को  राजापाकर प्रखंड मे सम्मेलन आयोजित होगा. सम्मेलन से पूर्व नवीकरण, सदस्यता, भारतीय एवं लोक युद्ध का पाठक बनाने का काम अवश्य पूरा करना चाहिए. प्रखंड सचिव ने कहा कि यह सम्मेलन वैसे समय में हो रहा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इसराइल के प्रधानमंत्री नित्य न्यायाहू के द्वारा ईरान के खिलाफ युद्ध को अभिलंब रोक लगाना चाहिए।

- Advertisement -

इस युद्ध पर मोदी का चुप्पी साधना विश्व शांति में बहुत बड़ा बाधक बन सकता है. इन तमाम कार्य कलापों से ऐसा लगता है की अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी आत्म समर्पण कर चुके हैं. भारत और अमेरिकी कृषि समझौता अभिलंब रद्द होना चाहिए. नहीं तो आने वाले समय में भारत की जनता ऐसे प्रधानमंत्री को कभी माफ नहीं करेगी. बैठक को महताब राय, राम बहादुर सिंह, सुरेश राय, बहादुर माझी, अजय राम, कामेश्वर पासवान, विनोद राम, महेश प्रसाद सिंह आदि ने संबोधित किया.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article