सर्वमंगला पुल पर फांसी के फंदे में लटकी मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा-पश्चिम क्षेत्र अंतर्गत कुसमुंडा जाने वाले मार्ग पर अंचल की जीवनायनी हसदेव नदी के ऊपर निर्मित रेलवे के सेकंड नंबर पुल के गार्टर से एक अज्ञात व्यक्ति की फांसी के फंदे में लटकी लाश मिली हैं। जानकारी के अनुसार आज अलसुबह फंदे पर लटके हालत में अज्ञात युवक को स्थानीय लोगों ने देखा और सूचना सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र में दी।

- Advertisement -

युवक पुल के निचले हिस्से में चुनरी के सहारे लटका मिला। सूचना मिलते ही सहायता केंद्र प्रभारी एएसआई विभव तिवारी मातहतों के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से अज्ञात युवक का शव फंदे से नीचे उतारा गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकती है। उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। मृतक की पहचान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

Share this Article