दिनदहाड़े बैंक के बाहर अधिवक्ता के वाहन की डिक्की से नकदी पार…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा नगर के भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार दिनदहाड़े एक अधिवक्ता के बाइक की डिक्की से अज्ञात चोरों ने पलक झपकते ही नकदी पार कर दी। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो बाइक सवार नकाबपोश चोरों को वारदात अंजाम देते देखा जा सकते हैं।

- Advertisement -

बहाया जा रहा हैं की पीड़ित अधिवक्ता बैंक ऑफ बड़ौदा से पैसे निकालकर बाहर आए थे और उन्होंने राशि बाइक की डिक्की में रखी थी। जैसे ही अधिवक्ता की नजर महज कुछ सेकंड के लिए बाइक से हटी, घात लगाकर बैठे चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
चोर एक यूनिकॉर्न बाइक पर सवार होकर आए थे। दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था ताकि पहचान उजागर न हो सके। बाइक के पीछे बैठे युवक ने फुर्ती दिखाते हुए डिक्की खोली और चंद सेकंड के भीतर पैसे निकालकर फरार हो गए।

दिनदहाड़े हुई इस चोरी की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैंक और आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। फुटेज में चोरों की मूवमेंट कैद हुई है, जिसके आधार पर घेराबंदी की जा रही है। ​लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आम जनता और बैंक आने-जाने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है।

 

Share this Article