ब्रेकिंग न्यूज़ :- भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नूनेरा के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा एक लापरवाह और तेज रफ्तार ट्रक चालक की वजह से हुआ, जिसने मोटरसाइकिल सवार युवकों को कुचलते हुए ट्रक पलट दिया।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों के ऊपर चढ़ गया और उसके बाद ट्रक वहीं पलट गया। हादसा इतना अचानक और भयावह था कि युवकों को संभलने का कोई मौका तक नहीं मिला।

Share this Article