1.87 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी टू-लेन सड़क 5 किमी घट जाएगी तहसील रोड से बालको नगर की दूरी…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा शहर के तहसील रोड को सीधे बालको नगर के नजदीक रिंग रोड से जोड़ने डिंगापुर होते हुए 1.87 करोड़ रुपए की लागत से टू-लेन सड़क बनेगी।
इसके लिए जमीन समतलीकरण शुरू कर दिया गया है। सड़क बनने से तहसील रोड से डिंगापुर होकर वाहन सीधे रिंग रोड के डेंगुरनाला के पास पहुंचेंगे। इससे तहसील रोड से बालको नगर की दूरी 5 किमी घट जाएगी। वहीं बालको नगर से तहसील, आरटीओ ऑफिस, लेबर ऑफिस समेत मेडिकल कॉलेज अस्पताल व सड़क निर्माण के लिए जमीन समतल की गई है। पीजी कॉलेज पहुंचना आसान हो जाएगा।

- Advertisement -

अभी बालको नगर के लोगों को आईटीआई चौक से चेकपोस्ट होकर या फिर रजगामार रोड से रिसदी होकर जाना पड़ता है। डिंगापुर बायपास बनने से स्कूल-कॉलेज आने-जाने वालों को राहत मिलेगी। बालको नगर से शहर आवाजाही के लिए एक ओर वैकल्पिक सड़क तैयार हो जाएगी।

 

Share this Article