अलीपुर मंझीपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला आया सामने ….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Bihar News-प्रखंड क्षेत्र के जाफरपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 14 अलीपुर मंझीपुर में ससुराल वालों की प्रताड़ना का शिकार हुई महिला वेसहारा.पीड़ित महिला बेबी देवी ने बताया कि मेरे पति किशन कुमार पिता महेश्वर सिंह राजापाकर थाना क्षेत्र के अलीपुर मंझीपुर के निवासी है. मेरे पति किशुन कुमार द्वारा तलाक के लिए न्यायालय में मुकदमा दायर किए हुए. तथा मुझे घर से छोटी बच्ची के साथ भगा दिया गया. तब से मैं मायके में थी. मेरा और दो बच्चे को यह सभी लोग मुझसे छीन लिए हैं. मैं पिछले दो वर्षों से कितनी बार ससुराल में रहने का प्रयास किया. कई बार पंचायत भी हुई लेकिन फिर भी यह लोग नहीं माने. इधर पिछले चार दिनों से मैं ससुराल में आई हुई हूं. लेकिन सास, ससुर, जेठानी सभी लोग दरवाजा बंद किए हुए हैं. मुझे घर के अंदर नहीं जाने दिया जाता है।

समाज के प्रबुद्ध जन भी आय एवं समझाया लेकिन यह लोग मानने को तैयार नहीं हुए. स्थानीय ग्रामीण शंकर सिंह, रामश्रेष्ठ सिंह, सत्यनारायण सिंह, लखेंद्र सिंह, बाली सिंह, सुबोध सिंह, असेश्वर पासवान आदि ने ससुराल वालों के रवैया पर नाराजगी जताया तथा कहा कि घटना मानवता को संसार करती है.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share This Article