NOW HINDUSTAN. Bihar News-प्रखंड क्षेत्र में गैस की किलत धीरे-धीरे खत्म हो रही है. आज बुधवार को भगवानपुर गौतम एचपी एजेंसी के गाड़ी द्वारा प्रखंड मुख्यालय के राजापाकर बाजार में बुकिंग किए हुए लोगों को गैस का उचित मूल देकर वितरण किया गया. इस संबंध में गौतम एचपी गैस एजेंसी भगवानपुर के कर्मी अवधेश कुमार, कुंदन कुमार ने बताया कि अब गैस की कमी खत्म हो गई है. गैस पर्याप्त मिल रही है. लोगों को अब परेशानी नहीं होगी. गैस की कीमत 1001 एवं 19 रुपए भारा लेकर कुल ₹ 1020 ग्राहकों से लिए गए. ज्ञात की अमेरिका ईरान इजरायल युद्ध के बाद लगभग 15 दिनों से गैस की कमी से लोगों की गैस एजेंसी पर लंबी-लंबी कतार लग रही थी. वहीं लोगों को ब्लैक रेट में गैस खरीदने की नौबत आ गई थी. लेकिन धीरे-धीरे सरकार ने इस कमी को दूर किया एवं गैस की उपलब्धता फिर पूर्व की तरह बहाल कर दी गई।
- Advertisement -
गौतम एचपी गैस भगवानपुर के कर्मी ने बताया कि अभी 25 दिन पर ही बुकिंग हो रही है. जो भी उपभोक्ता के 25 दिन गैस के पूरा हो गए हैं. बे ऑनलाइन कर ओटीपी देकर गैस ले सकते हैं. 45 दिन ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र में 25 दिन की समय अवधि अभी लागू नहीं हुई है .1 अप्रैल से लागू होने की संभावना है. वहीं अनेक गैस उपभोक्ता राधिका देवी, पूजा देवी, प्रमोद वर्मा, नीलम देवी, पारस भगत, रुक्मिणी देवी, रणजीत दास ने बताया कि हम सभी लोगों का गौतम एचपी गैस भगवानपुर से कनेक्शन लिया है. जहां हर बुधवार को गैस की गाड़ी आती है और हम सभी लोगों को गैस आपूर्ति करती है. अब गैस की कोई दिक्कत नहीं है।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार

