कोरबा जनपद में बड़ी गड़बड़ी: 25 साल पुरानी नियुक्ति की फाइलें ‘गायब’, RTI कार्यकर्ता ने खोला मोर्चा!…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जनपद पंचायत में वर्ष 1999 में हुई एक अनुकंपा नियुक्ति अब सवालों के घेरे में है। पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता जितेन्द्र कुमार साहू ने अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को एक विशेष शिकायत पत्र भेजकर इस मामले में उच्च स्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -

*​क्या है मुख्य मामला*

​शिकायत के अनुसार, जनपद पंचायत कोरबा में पदस्थ सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं कराधान अधिकारी शेरसिंह डडसेना की नियुक्ति से जुड़े महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज़ उनकी ‘पर्सनल फाइल’ का हैँ जो गायब हैं।

पूर्व मे किए शिकायत के अनुसार नियुक्ति आदेश, मृत्यु प्रमाण पत्र और सहमति पत्र जैसे अनिवार्य दस्तावेज़ विभाग के पास उपलब्ध नहीं हैं। दस्तावेज़ों के न होने को ‘कूटरचित’ (Forged) नियुक्ति का संकेत बताया गया है। आरोप है कि बिना पुख्ता प्रमाणों के पिछले 25 वर्षों से शासकीय वेतन लिया जा रहा है, जो राजकोष को बड़ी वित्तीय क्षति है। इस मामले मे शिकायतकर्ता ने मांग की है कि:
​नियुक्ति तिथि से अब तक दिए गए वेतन का विशेष ऑडिट कराया जाए साथ ही ​फाइलों की गुमशुदगी पर संबंधित रिकॉर्ड कीपर पर FIR दर्ज हो।
​जांच पूरी होने तक संबंधित कर्मचारी को निलंबित किया जाए l ​इस खुलासे के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचना लाजमी है। अब देखना यह है कि शासन इस ‘गायब फाइलों’ के रहस्य और संदिग्ध नियुक्ति पर क्या कड़ा कदम उठाता है।

Share this Article