NOW HINDUSTAN. Korba. कोयलांचल क्षेत्र के कुसमुंडा में प्रेरण महिला मंडल द्वारा आदर्श नगर कुसमुंडा में महिला दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया मुख्य अतिथि के रूप में रविंदर कौर(रानी ),मीडिया प्रभारी निक्की कौर मिशा रंधावा सबसे पहले अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया गया उसके बाद महिलाओं ने एक के बाद एक धमाकेदार डांस कर महिलाओं ने मंच पर तहलका मचाया तालिया से पूरा हॉल गूंज उठा बॉलीवुड गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी गई यह आयोजन महिलाओं की आत्मनिर्भरता और शक्ति का जश्न मनाने के लिए किया गया था
- Advertisement -
कार्यक्रम में अध्यक्ष उमा कुमारी कोषाध्यक्ष मंजू यादव सचिव धूलेश्वरी साहू संगठन प्रभारी मनजीत कौर साव सचिव श्वेता प्रमाणिक के संयोजन में आयोजित की गई अध्यक्ष उमा कुमारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हर्ष वर्ष हम लोग बड़े पैमाने पर महिला दिवस का आयोजन करते हैं उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना है जिससे वह अपनी कला की प्रस्तुति कर सके मुख्य अतिथि के रूप में रविंदर कौर(रानी)ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के समय में महिला पहले से ज्यादा सख्त हुई है लगातार महिलाएं की स्थिति में सुधार आ रहा है समाज का नजरिया महिलाओं के प्रति बदलना है आने वाले समय में और अधिक बदलाव देखने को मिलेगा।
रानी झा ने अपने इस अवसर पर कहा कि महिलाएं देवी स्वरूप होती है हमें सदैव उनका सम्मान करना चाहिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकारों और समानता के लिए नियंत्रण प्रयास का प्रतीक है जब हर महिलाओं को सम्मान अवसर और सम्मान मिलेगा तभी या दिवस अपने सही मायने में सार्थक होगा अंत में महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल रंग लगाया और फूलों की होली खेली सभी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में प्रेरणा महिला मंडल के अलावा आसपास की महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी दी

