दुल्हन को लेकर लौट रहा वाहन पलटा-बच्ची मृत , 10 से ज्यादा लोग घायल…..

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा-पश्चिम बांकीमोगरा थाना क्षेत्र में नई नवेली दुल्हन को लेकर लौट रहा एक चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक मासूम बच्ची की मृत्यु हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, ग्राम कसरेंगा से दादर खुर्द दुल्हन)लेकर लौट रहा वाहन दो नंबर डबरीपारा मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

बताया जा रहा है कि मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। वाहन में करीब एक दर्जन लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे।

घटना की सूचना मिलते ही बांकी मोगरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एसईसीएल अस्पताल, बांकी मोगरा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे की जानकारी मिलते ही दर्री सीएसपी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Share This Article