1101कन्याओ द्बारा हाथी घोड़े बैड बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई …….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Bihar News-गौसपुर बरियारपुर पंचायत के गौसपुर धाम स्थित राम जानकी मठ महंत संत बाबा राम रक्षा दास जी मठ के परिसर में आयोजित 11 दिवसीय श्री श्री  1008 विष्णु महायज्ञ एवं अष्टयाम यज्ञ के आयोजन को ले आज 1101 महिलाओं द्वारा हाथी घोड़े, बैंड बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. नवानगर गंगा घाट से कलश में गंगाजल भरा महिलाएं विभिन्न चौक चौराहा बाजारों का भ्रमण करते हुए आज दिन के 2 बजे  गौसपुर धाम यज्ञ स्थल को पहुंची. पहुंचने उपरांत यज्ञ स्थल का पांच बार परिक्रमा कर मंत्र उच्चारण के बीच कलश स्थापित किया गया. ज्ञात हो कि हर साल की भांति इस साल भी 11 दिवसीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन संपूर्ण ग्राम वासियों के सहयोग से शुभारंभ हुआ है. जो 19 मार्च से लेकर 29 मार्च तक होगा. कल शुक्रवार को बेदी पूजन, मंडप पूजन एवं संध्या 6 बजे से श्री भागवत कथा नित दिन एवं रात्रि 9 बजे से प्रतिदिन भव्य अयोध्या के रामलीला का आयोजन किया जाएगा। 29 मार्च को दुगोला महामुकाबल का आयोजन किया गया है।

- Advertisement -

.जिसमें अरवल के प्रसिद्ध व्यास सुदर्शन यादव एवं बक्सर के प्रसिद्ध व्यास बुढा सिंह के बीच मुकाबला होगा. 28 मार्च को यज्ञ पूर्णाहुति उपरांत रात्रि में शुभ विवाह कीर्तन का आयोजन किया गया है .30 मार्च को बबीता किन्नर का भव्य जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है.  महायज्ञ के व्यवस्थापकों में विपिन राय, गुलशन राय, हरिवंश राय, रघुवंश राय, आलोक कुमार, मिथिलेश कुमार ,रंजीत कुमार, भोला सिंह, भूषण सिंह, राम पधर्ष राय आदि शामिल है. वही यज्ञ स्थल पर भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है. जिसमें झूले, सौंदर्य प्रसाधनों की दुकाने, मिठाइयां की दुकाने सज गई है .दूर-दूर से लोग विष्णु महायज्ञ देखने को बच्चे बूढ़े जवान आ रहे हैं. यज्ञ स्थल पर 51 विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियां भी बनाई गई है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

Share this Article