NOW HINDUSTAN Bihar News-बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जनता पुस्तकालय शनिचर हाट के परिसर में बिहार दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, समाजसेवी गणमान लोग उपस्थित हुए. समाजसेवी अनिल कुमार ने कहा कि 22 मार्च 1912 को ब्रिटिश शासन ने बिहार को बंगाल से अलग कर एक नए प्रांत के रूप में विहार को स्थापित किया था. इसी ऐतिहासिक निर्णय को याद करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है. बिहार दिवस मनाने की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 2010 से शुरू की गई थी. यह दिन बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर कला और गौरवशाली परंपराओं को सजाने और मनाने का अवसर है .
- Advertisement -
अन्य वक्ताओं ने भी बिहार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित किया तथा आज के दिन को बिहार के लिए ऐतिहासिक बताया. मौके पर उपस्थित राम ललित सिंह ,अनिल कुमार ,रामप्रवेश सिंह, भगवान सिंह, देवेंद्र सिंह ,सकल सिंह, दामोदर सिंह, रणवीर सिंह, सीताराम सिंह, हरि सिंह शामिल है .वही प्रसिद्ध व्यास जनार्दन सिंह के कीर्तन मंडली में शामिल लाला सिंह एवं मंजेलाल द्वारा राष्ट्रगीत प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया . अच्छे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर व्यास जनार्दन सिंह को फूल माला पहनकर सम्मानित किया गया।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार

