भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा.कलश यात्री प्रखंड…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN.  Bihar News-प्रखंड क्षेत्र के बाकरपुर बिलंदपुर भुईया स्थान में आयोजित होने वाले अष्टयाम यज्ञ को लेकर रविवार को 501 महिला श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई .कलश यात्रा में  महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शामिल हुईं. पूरा क्षेत्र भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा.कलश यात्री प्रखंड क्षेत्र के कर्णपुरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में एकत्रित हुए. जहां पहलेजा घाट से लाए गए पवित्र गंगा जल को विधि-विधान के साथ कलश में भरा गया. इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर विभिन्न चौक चौराहों एवं गांव कस्बों से होते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे. जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल से भरे कलश को यज्ञ मंडप के चारों ओर रखा गया.

- Advertisement -

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यज्ञ का शुभारंभ सोमवार से होगा. जबकि मंगलवार को विधिवत पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन किया जाएगा. इस दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिकेत कुमार यादव, अरुण कुमार सिंह, डॉ प्रवीण कुमार, वैद्यनाथ राय, उपेंद्र राय, संदीप राय सहित सभी ग्रामवासियों की सराहनीय भूमिका रही. आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर यज्ञ को सफल बनाने की अपील की है.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article