एलएम सेंट्रल पब्लिक स्कूल भलुई के परिसर में बच्चों को किया सम्मानित ……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Bihar News-शिक्षा का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है. शिक्षा प्राप्त कर हम ऊंची मुकाम प्राप्त कर सकते हैं इसे कोई चुरा नहीं सकता नहीं छीन सकता है. आप सभी बच्चे देश के भविष्य हैं .शिक्षित होकर अपने देश समाज का नाम रोशन करें .उक्त बातें पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने एलएम सेंट्रल पब्लिक स्कूल भलुई के परिसर में बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा .विद्यालय परिसर में आज रविवार को आयोजित वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्राओं को पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, पूर्व प्रमुख ममता कुमारी, राजद के प्रदेश सचिव राजीव रंजन द्वारा प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया गया.

- Advertisement -

वही विद्यालय के प्राचार्य ममता कुमारी ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं .अच्छी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चे प्राप्त कर विद्यालय एवं प्रखंड का नाम रोशन करेंगे. वही अच्छे अंक लाने वाले बच्चों का हौसला बढाया गया एवं और मेहनत कर अपने-अपने वर्ग में और भी बेहतर अंक लाने के लिए प्रोत्साहित किया. मौके पर पूर्व प्रमुख ममता कुमारी, तपसी प्रसाद सिंह ,बालेंद्र दास, नगीना प्रसाद सिंह, रविंद्र प्रसाद सिंह, चंदेश्वर सिंह, विमल ठाकुर सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्र शिक्षक शिक्षिका उपस्थित हुए.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article