आपसी विवाद में पि स्टल से चली गोली, घायल को अस्पताल में किया गया दाखिल ….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN.  Bihar News-बराटी थाना क्षेत्र के दयालपुर ग्राम निवासी  सुबोध कुमार पिता मुंद्रिका राय  ने आपसी विवाद में पि स्टल से गोली मारकर घायल कर दिया घायल अवस्था में सदर अस्पताल हाजीपुर में टाउन थाना पुलिस को दिए फर्द ब्यान के आधार पर राजापाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमे बताया कि हम अपने घर के दरवाजे पर खाना खा रहा था. तभी पूर्व से चल रहे आपसी विवाद को लेकर सोमेश्वर प्रसाद, कृष कुमार उर्फ प्रेम प्रसाद दोनों पिता जलेश्वर  प्रसाद ग्राम रंदाहा मेरे सामने आकर खड़े हो गए. इसी बीच कृष कुमार उर्फ प्रेम प्रसाद ने सोमेश्वर प्रसाद को बोला कि हम लोग जिस उद्देश्य से यहां पर आए हैं उसको पूरा कर जल्दी निकालो. इसी बीच सोमेश्वर प्रसाद अपने कमर से पिस्तौल निकाल कर मेरी हत्या कर देने के नियत से मुझ पर गोली चला दिया. जो  गोली मेरे बाएं हाथ के क्योहनी के ठीक ऊपर जाकर लगा . जिससे काफी खून बहने लगा और मैं बेहोश होकर जमीन पर गिर गया.

- Advertisement -

जब होश आया को पता चला कि मेरे परिवार के लोग मुझे जख्मी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में इलाज हेतु भर्ती कराया. जहां मेरी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर द्वारा मुझे सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया. और मेरा इलाज चल रहा है. उक्त दोनों हमलावरों का पूर्व से बिदुपुर थाने में केस दर्ज है . कई बार दोनों हमलावरों द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है. आवेदन में जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की गई है. थाने में गुरुवार को केस दर्ज की गई है.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article