NOW HINDUSTAN. Korba. भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ का बांकीमोंगरा मंडल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उदघाट्न सत्र का अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा एवं समापन सत्र का अध्यक्षता विकास झा ने किया कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
- Advertisement -

प्रशिक्षण वर्ग में सत्र अनुसार मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश सदस्य अशोक चावलानी , लक्ष्मीकांत जोशी, अजय विश्वकर्मा ,पूर्व महापौर जोगेश लांबा , प्रदीप सिंह , नवदीप नंदा, श्रीमती मीना शर्मा के साथ सातवें सत्र के अध्यक्षता नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा अध्यक्ष सोनी झा ने किया , ज्योति नंद दुबे उपस्थित रहे, कार्यक्रम की शुरुआत झंडा रोहण फहराकर की गई जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने की। इस दौरान प्रदेश/जिला/मंडल एवं शक्ति केंद्र संयोजक/एवं जनप्रतिनिधि/बूथ स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विचारधारा और प्रशिक्षण पर जोर
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई।
आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा
प्रशिक्षण सत्र में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया। मुख्य वक्ता जोगेश लांबा ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ता वैचारिक रूप से सशक्त बनते हैं। इस अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में विचारधारा की स्पष्टता लाना संगठन को मजबूत करना और उन्हें जन सेवा के लिए अधिक सक्षम बनाना है प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक से भी जोड़ा जाएगा वहीं अनुशासन और सेवा भाव के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्र के विकास और जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। मंडल प्रशिक्षण वर्ग प्रथम सत्र से अंतिम सत्र तक सफल संचालन मंडल महामंत्री विकेश झा के द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत केवट ,डॉक्टर जे.पी.चंद्रा, सैल राठौर, कमला देवी बरेठ, जिला मंत्री सतीश झा तथा मंडल महामंत्री विकेश झा,अनीता राजपूत, सुंदर बंजारे गौरी केवट,कविता यादव,शीला मंहत,आनंदी कुमारी धांधी, वीरेंद्र श्रीवास, शालिक राम दुबे, प्रणय मिश्रा, युवा मोर्चा सूरज मिश्रा, निखिल सिंगोतीया, शशी साहू, प्रकाश झा, प्रमोद खांडे,मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मंडल सह कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, संजय दास, जितेंद्र साहू, गुरदीप सिंह, हेमा शर्मा, माधुरी केवट, सहित मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

