स्वच्छता अभियान की को मुंह चढ़ा रहा सीएसईबी कॉलोनी में पड़ा कचरा कचरा ठेकेदार की मनमानी का डांस झेल रहे कॉलोनी वासी……..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. नगर पालिक निगम कोरबा लगातार स्वच्छता सर्वेक्षण में अपना स्थान बनाने का प्रयास कर रहा है । निगम आयुक्त सुबह से ही मैदानी इलाकों में निकाल कर लोगों को स्वच्छता का संदेश देने के साथ-साथ सफाई का कार्य करवा रहे हैं। लेकिन सीएसईबी कॉलोनी कोरबा पूर्व  के 14 ब्लॉक में के आसपास गंदगी का आलम है ।

- Advertisement -

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि स्वच्छता दीदी और सफाई मित्र अपना कचरा लेकर यहां पर पहुंचते हैं और वहां पर छटिंग का काम करने के बाद अतिरिक्त कचड़े को वहीं पर छोड़कर चले जाते हैं। जिसे उठाने में दो-तीन दिन लग जाते हैं। लोगों का आरोप है की सफाई ठेकेदारी ही ऐसा कर रहे हैं।

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि इससे उन्हें आने-जाने में गंदगी का सामना करना पड़ता है रास्ते पर निकलने पर चारों ओर बदबू फैली हुई मिलती है वार्ड पार्षद राकेश वर्मा ने भी इस बात को लेकर बताया कि कई बार शिकायत की गई लेकिन उच्च अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Share this Article