NOW HINDUSTAN. Korba. आयुष विभाग के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. उदय शर्मा के मार्गदर्शन में माँ मड़वारानी मंदिर परिसर के 20 मार्च से 24 मार्च तक 5 दिवसीय स्वाथ्य शिविर का आयोजन किया गया । बड़ी संख्या में आस पास के लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। मड़वारानी में आयेजित 5 दिवसीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का किया गया सफल आयोजन ।।
- Advertisement -

शिविर के दौरान मंदिरों में दर्शन हेतु पहुंचे श्रद्धालुओं ने आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं अन्य आयुष पद्धतियों से उपचार प्राप्त कर स्वास्थ्य लाभ लिया। कुल 1237 मरीजों ने इस शिविर में अपनी जांच एवं उपचार कराकर लाभ उठाया। चिकित्सकों द्वारा रोगियों को उनकी समस्या के अनुसार औषधियां उपलब्ध कराई गईं और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

इसके साथ ही श्रद्धालुओं को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से आयुष काढ़ा का वितरण भी किया गया, जिसे लोगों ने उत्साहपूर्वक ग्रहण किया। शिविर में सर्दी, खांसी, जुकाम,पाचन संबंधी समस्याएं एवं अन्य सामान्य रोगों का उपचार प्रमुख रूप से किया गया।
इस पहल से न केवल श्रद्धालुओं को त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं, बल्कि आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों का विश्वास भी बढ़ा है। नवरात्रि जैसे धार्मिक अवसर पर इस प्रकार के आयोजन ने समाज में स्वास्थ्य जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया है।

इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ उदय शर्मा, डॉ अनुप कुमार (नोडल अधिकारी), डॉ शरद चन्द्र, डॉ रितु सिंह, डॉ दुर्गेश्वरीकंवर, श्री राधेश्याम, ही तुलाराम ध्रुव, श्री बिजेन्द्र टण्डन, श्रीमति संगीता दुबे समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहे।


