NOW HINDUSTAN. Bihar News-भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद ए आजम भगत सिंह के शहादत दिवस 23 मार्च 2026 को भाापा माले के 6 वा प्रखंड सम्मेलन राजापाकर कबीर मठ स्थित निजी विद्यालय के परिसर में आयोजित की गई. मौके पर भाकपा माले के अनेक महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित हुए. कार्यक्रम के अध्यक्षता अध्यक्ष मंडल राम बहादुर सिंह, डॉक्टर भिखारी सिंह, कामेश्वर पासवान द्वारा किया गया एवं संचालन कामरेड देवेंद्र शर्मा ने किया. कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन पोलित ब्युरो सदस्य कामरेड मीना तिवारी, पर्यवेक्षक कामरेड रामबाबू भक्त एवं कामरेड सुमन कुमार ने किया।
- Advertisement -
कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी लोगों ने अमर शहीद भगत सिंह के तैल चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया. उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी बताया. तथा कहा कि अंग्रेजों से लोहा लेते हुए फांसी के फंदे पर चढ़ गए लेकिन जरा सी आ नहीं किया. उनके बलिदान को हम सभी भारतवासी कभी नहीं भूलेंगे. आज भी अमर शहीद भगत सिंह हर भारतीय के दिल में बसे हैं. वहीं प्रखंड सम्मेलन में 15 समिति सदस्यीय प्रखंड कमेटी का गठन किया गया।
जिसमें प्रखंड सचिव सुमन कुमार सर्वसम्मती से चुने गए. अन्य लोगों में राम बहादुर सिंह, भिखारी प्रसाद सिंह, लक्ष्मण पासवान ,कामेश्वर शाह, देवेंद्र शर्मा, कामेश्वर पासवान, मालती देवी, राम एकबाल सिंह, प्रेम माझी, बहादुर माझी, महेश राय, सतनारायण सिंह, महताब राय आदि शामिल है. मौके पर उपस्थित वक्ताओं में चंद्रशेखर सिंह, गुंजन कुमारी, रामनिवास प्रसाद यादव, कामरेड मीना तिवारी, निशांत कुमार आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया तथा संगठन के मजबूती पर बल दिया।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार

