माउंट आबू में राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन का आयोजन , कोरबा से पहुंचे पत्रकारों की राष्ट्रीय मंच पर सहभागिता , किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व …….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba. माउंट आबू में राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन में श्रेष्ठ विश्व के निर्माण हेतु सशक्त मीडिया विषय पर देशभर से 2500 से अधिक मीडियाकर्मी  ने सहभागिता की और अपने विचार रखे। माउंट आबू ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मानसरोवर परिसर में “श्रेष्ठ विश्व के निर्माण हेतु सशक्त मीडिया” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन का भव्य शुभारंभ 9 सितम्बर से  हुआ। सम्मेलन में देशभर से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, रेडियो, वेब एवं सोशल मीडिया से जुड़े  मीडियाकर्मियों ने सहभागिता की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

महासम्मेलन में छत्तीसगढ़ के कोरबा से वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर ठाकुर, राजेश कुमार मिश्रा, दीपक साहू एवं विकास निर्मलकर (विक्की) ने सहभागिता की। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और उसकी सामाजिक भूमिका को लेकर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

सम्मेलन में मीडिया की सामाजिक जिम्मेदारी, सकारात्मक पत्रकारिता, राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका तथा श्रेष्ठ समाज के निर्माण में पत्रकारिता के योगदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि मीडिया समाज को दिशा देने और जनमानस में सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे में पत्रकारिता में तथ्य, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देना आवश्यक है।

राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन का उद्देश्य मीडिया जगत से जुड़े लोगों को सकारात्मक, सशक्त एवं समाजहितकारी पत्रकारिता के लिए प्रेरित करना है। सम्मेलन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए तथा मीडिया के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की संभावनाओं पर चर्चा की।

कोरबा से पहुंचे पत्रकारों की सहभागिता को जिले के मीडिया जगत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। महासम्मेलन के माध्यम से उन्हें देशभर के मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद और अनुभव साझा करने का अवसर मिला।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article