रेल समस्याओं को लेकर डीआरएम राकेश रंजन ने कोरबा में बैठक ली……

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर राकेश रंजन एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीनिवास राव ने शनिवार, 12 सितंबर 2026 को कोरबा पहुंचकर रेलवे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण किया। यह समस्याएं पूर्व में बिलासपुर में आयोजित डिवीजनल PNM बैठक में मजदूर कांग्रेस द्वारा उठाई गई थीं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

पिछले माह आयोजित PNM बैठक में मजदूर कांग्रेस के मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री ने कोरबा क्षेत्र के रेल कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं और कर्मचारी हित के मुद्दों को प्रमुखता से प्रशासन के समक्ष रखा था। इसी के मद्देनजर रेलवे के उच्चाधिकारियों ने कोरबा का निरीक्षण दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान मजदूर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने संभागीय रेल प्रबंधक और सहायक संभागीय रेल प्रबंधक के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद रेलवे कॉलोनी, निर्माणाधीन कम्युनिटी हॉल तथा कोरबा वेस्ट क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रस्तावित अंडरपास/आरओबी स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया।कोरबा वेस्ट क्षेत्र में हल्के वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए आरओबी निर्माण को लेकर सहमति बनी। स्थानीय मांग एवं संचालन संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए मानिकपुर साइडिंग को बंद करने का आश्वासन दिया गया। निर्माणाधीन रेलवे कम्युनिटी हॉल का कार्य आगामी 31 अक्टूबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। कोरबा कोल साइडिंग में कार्यरत रेल कर्मचारियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। मजदूर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण के संबंध में विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए रेलवे अधिकारियों के सकारात्मक रुख पर आभार व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान मजदूर कांग्रेस के ब्रांच अध्यक्ष डी.के. राय, सचिव जे.पी. यादव, प्रमोद पटेल, आनंद गुप्ता, सनोज कुमार, धर्मवीर सिंह, अरुण कुमार, नीरज कुमार, विजय राय, दिनेश कुमार, रिकॉर्डो, अमरेश सिन्हा, पप्पू कुमार, पी.के. सिन्हा एवं मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article