सेवा संकल्प अभियान 2026 , सेवा मेरा योगदान , जशपुर में निकली वॉकथॉन जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने लिया हिस्सा, नशामुक्त समाज का दिया संदेश…….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
NOW HINDUSTAN. कोरबा/जशपुरनगर,  जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज जशपुर नगर में वॉकथॉन (पदयात्रा) का आयोजन किया गया।

वॉकथॉन में विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा राम भगत, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा सहित जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वॉकथॉन जय स्तंभ चौक से प्रारंभ होकर बस स्टैंड होते हुए रणजीता स्टेडियम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने सेवा, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त समाज के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

रणजीता स्टेडियम में विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत ने उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्ति अभियान की शपथ दिलाई। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों और नागरिकों की सहभागिता से नशामुक्ति तथा जनजागरूकता का संदेश व्यापक रूप से प्रसारित हुआ। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में जनभागीदारी के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Share This Article