NOW HINDUSTAN. हुंकरा (कटघोरा) – गत दिवस चौहान समाज जनशक्ति संगठन की बैठक शाम 5 बजे ग्राम हुंकरा में अशोक सागर के यहां आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति कर शपथ दिलाई गई।
बैठक में सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश, मां सरस्वती एवं मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर समाज की उन्नति, सद्भाव और एकता के लिए प्रार्थना की गई।
संगठन के संस्थापक जंत लाल टांडिया (जवाली) को अध्यक्ष चुना गया। दिनेश टांडिया ( छुरी) को महासचिव एवं मीडिया प्रभारी, उपाध्यक्ष – रितेश्वर चौहान (रामपुर), कोषाध्यक्ष – अशोक सागर (हुंकरा), सहकोषाध्यक्ष – त्रिदेव चौहान (बरबसपुर), सचिव – रामकुमार (देवगांव) एवं कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर रितेश टांडिया ( कोलिहामुड़ा), शिवचरण चौहान (रेनपुर), , राहुलकुमार (रंगोले), विश्वनाथ चौहान ( मलदा), पृथ्वी चौहान ( धनरास) परदेशी टांडिया (रंगोले) को मनोनीत किया गया।
कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हुंकरा में पहली बार सामाजिक माताओं, बहनों एवं युवा साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
नवनियुक्त अध्यक्ष जंत लाल टांडिया ने कहा कि “भीड़ खड़ा करना हमारा मकसद नहीं है, हर इंसान की सूरत बदलनी चाहिए, सोच बदलनी चाहिए। जो क्रांति की आग हमारे सीने में लगी है, वह सबमें लगनी चाहिए। हमारा यह संगठन उन सभी सगा भाइयों के लिए परिवार की तरह साबित होगा, जिसे समाज ने नजरअंदाज किया है।”
महासचिव दिनेश टांडिया ने सभी सगा भाइयों से संगठन से जुड़ने की अपील की और समाज को शिक्षित एवं नशामुक्त बनाने का आह्वान किया। सभी ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
>
