कोरबा NOW HINDUSTAN कोरबा में अपनी यात्रा के दौरान, निदेशक (प्रचालन) ने सुरक्षा पार्क का उद्घाटन भी किया।
संयंत्र परिसर के सुरक्षा केंद्र में स्थित सुरक्षा पार्क में सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ विद्युत, यांत्रिक, अग्नि रसायन और सड़क सुरक्षा जैसे अलग-अलग सुरक्षा बूथ हैं, जो कामगारों को पूर्ण कार्य विशिष्ट प्रशिक्षण प्रदान करने में सर्वोपरि हैं।
इस अवसर पर अश्विनी कुमार त्रिपाठी, आरईडी (पश्चिमी क्षेत्र – II एवं ओएस), पबित्र मोहन जेना (ईडी कोरबा), घनश्याम प्रजापति (ईडी सीपत) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

