स्व बिसाहू दास महंत के 99वी जयंती पर उनके योगदान को याद किया गया ..

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN कोरबा में एक छोटे से सादगीपूर्ण कार्यक्रम में स्व बिसाहूदास महंत के जयंती पर उनके योगदान को याद किया गया । छत्तीसगढ़ के जननेता, छत्तीसगढ़ की अस्मिता के दैदीप्यमान नक्षत्र महंत बिसाहूदास के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। उक्त कथन राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने ओपन थियेटर घंटाघर के पास स्थित स्व. बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान में आयोजित उनकी 99वीं जयंती के अवसर पर विचार रखते हुए व्यक्त किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि बिसाहू दास महंत जनप्रिय राजनेता थे चार बार मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में उनके ऐतिहासिक कार्य निर्वहन की क्षमता को कभी भी भुलाया नही जा सकता। वे कबीर पंथी होने के साथ-साथ गांधीवादी विचारक थें। सादा जीवन उच्च विचार की गरिमा को हर हमेशा जीवन की उच्चतम मूल्य मानते थे। सरलता, सहजता एवं मिलन सरिता के वे एक जीवंत प्रतिमूर्ति थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

महापौर राजकिशोर प्रसाद ने स्व. बिसाहूदास महंत जी को याद करते हुए कहा बिसाहूदास महंत जी बहुत अच्छे संसदविज्ञ थे। अपनी ओजस्वी शैली और कुछ कर दिखाने के जज्बे के कारण वे संसदीय जगत के पुरोधा माने जाते थे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने स्व. बिसाहूदास महंत के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पृथक छत्तीसगढ़ की कल्पना, छत्तीसगढ़ी भाषा की कल्पना, हंसती खिलखिलाती संस्कृति का सपना देखा था स्व. बिसाहूदास महंत ने। उन्होने आगे कहा कि आज बिसाहूदास महंत जी हमारे बीच नही है लेकिन हम सबको उनके त्यागमय जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। वे राजनीति को सेवा कार्य मानते थे। विद्यार्थी जीवन से ही स्वतंत्रता आंदोलन के प्रति उनका लगाव था। आज जरूरत है महंत जी के लोक आदर्शों से प्रेरणा ग्रहण करने की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने बिसाहूदास महंत जी की 99वीं जयंती कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि स्व. बिसाहूदास महंत जी की स्मृतियों को सहेजना और उनके मानवीय संवेदना के पक्ष को अजागर करना आवश्यक है क्योकि वे जनसेवक और छत्तीसगढ़ के माटी के लाल बहादूर थे।
कोरबा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष राठौर ने अपने विचार मे बताया स्व. बिसाहूदास महंत जी के विचार, सिद्धांत एवं अनुशासन आज भी सामुदायिक कल्याण के परिपेक्ष्य में सर्वथा प्रासंगिक है। उन्होने आगे कहा कि स्व. बिसाहूदास महंत जी ने अपनी कुशाग्र बुद्धि का उपयोग मानव सेवा के लिए विशेष कर पीड़ितो के लिए किया। वे जितने धीर और गंभीर थे उतने ही विनोद प्रिय थे। कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत,सूरज महंत विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के शुरुआत में उपस्थित जनों ने स्व. बिसाहूदास महंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया इस अवसर पर पूर्व विधायक श्याम लाल कंवर, वरिष्ठ नेता सुरेश सहगल, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश परसाई, महामंत्री बी. एन. सिंह, पूर्व अध्यक्ष उषा तिवारी, एल्डरमेन रूपा मिश्रा, शशीलता पाण्डेय, सूरज महंत, राजेन्द्र पालीवाल, भुनेश्वर राज, विकास डालमिया, प्रदीप पुरायणे, रूबी तिवारी, प्रदीप राय, द्रोपती तिवारी, शैलेन्द्र सिंह पप्पी, महेश अग्रवाल, फुलदास महंत, रश्मि सिंह, अजीत दास महंत, किरण चौरसिया, राजेश यादव, दिनेश सोनी, रफीक मेमन, अनुज चंद्रा, धनवर्षा कंवर, गोविंद राम कंवर, एफ डी मानिकपुरी, प्रभात डड़सेना, अमरूदास महंत, लक्ष्मी महंत, तुलसी केंवट सहित भारी संख्या में कांग्रेसजनों ने स्व. बिसाहूदास महंत जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article